- होम
- हमारे बारे में
हमारे बारे में
जनसेवा, समानता और नया भारत – जन-जन का विश्वास, ASA जनकल्याण दल के साथ!
ASA जनकल्याण दल
SELF HELP GROUP FEDERATION INDIA
ASA जनकल्याण दल एक सामाजिक संगठन है, जो स्व-सहायता समूहों के माध्यम से समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर, सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए समर्पित है। हमारा उद्देश्य है – हर व्यक्ति को सम्मान, अवसर और बेहतर जीवन देना।
"मानस की जात सभै एकै ही पहचानबो" – इसी भावना के साथ ASA जनकल्याण दल में हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग, हर महिला, हर युवा और हर नागरिक का स्वागत है। जनसेवा, समानता और नया भारत – यही हमारी पहचान है।
मिलकर बढ़ेंगे, मिलकर सफल होंगे

हमारा मिशन
हमारा मिशन – स्व-सहायता समूहों, शिक्षा, कौशल, स्वास्थ्य सुरक्षा और समाज कल्याण के माध्यम से गाँव से लेकर राष्ट्र तक हर परिवार को संगठित, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना, तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर जनता की आवाज़ को पंचायत से संसद तक पहुँचाना।
हमारा विज़न
हमारा सपना – सशक्त नागरिक, प्रगतिशील और समृद्ध भारत; जहाँ सबको सम्मान, सबको अधिकार और सबके लिए अवसर हो। मिलकर बढ़ेंगे, मिलकर सफल होंगे।
लोगों के सवाल – हमारे जवाब
प्र.1 ASA (आसा) नाम ही क्यों चुना गया?
ASA (आसा) केवल एक नाम नहीं, बल्कि आशा, विश्वास और आशीर्वाद का प्रतीक है। यह शब्द "आसा दी वार" से प्रेरित है, जिसमें गुरु महाराज की महिमा, मानवता, सत्य, सेवा और न्याय का संदेश मिलता है।
इसी प्रेरणा से ASA JANKALYAN DAL का संकल्प है— "हर व्यक्ति को सम्मान, अधिकार और आगे बढ़ने का अवसर मिले।"
प्र.2 ALL SIKH SIKLIGAR ASSOCIATION (ASA) INDIA और ASA JANKALYAN DAL में क्या अंतर है?
ALL SIKH SIKLIGAR ASSOCIATION (ASA) INDIA एक सामाजिक संगठन है, जिसका उद्देश्य समाज का शैक्षणिक, सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक विकास करना है।
वहीं, ASA JANKALYAN DAL एक स्वतंत्र राजनीतिक आंदोलन है, जिसका उद्देश्य लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर जनता की आवाज़ को विधानसभाओं और संसद तक पहुँचाना है।
भविष्य में यह दल स्थानीय निकायों से लेकर विधानसभा और लोकसभा तक चुनाव लड़कर योग्य उम्मीदवारों को जनता के बीच खड़ा करेगा।
प्र.3 क्या ASA JANKALYAN DAL किसी अन्य राजनीतिक पार्टी के साथ मिलकर काम करेगा?
ASA JANKALYAN DAL एक स्वतंत्र राजनीतिक दल है। इसका आधार किसी बड़े दल का सहारा नहीं, बल्कि जनता का विश्वास और जनशक्ति है।
हमारा लक्ष्य सत्ता नहीं, बल्कि समाज का सम्मान, आर्थिक सशक्तिकरण, शिक्षा, रोजगार और न्याय है।
प्र.4 क्या यह दल केवल सिख सिकलीगर समाज के लिए है?
नहीं। हम गुरु महाराज की इस शिक्षा को अपना मार्गदर्शन मानते हैं— "मानस की जात सब एक ही पहचानबो।"
इसी भावना के साथ ASA JANKALYAN DAL में हर धर्म, हर जाति, हर वर्ग, हर महिला, हर युवा और हर नागरिक का स्वागत है।
यह किसी एक समाज का नहीं, पूरे भारत के प्रत्येक नागरिक का राजनीतिक परिवार है।
हमारा विश्वास
न कोई बड़ा – न कोई छोटा।
न जाति का भेद – न धर्म को भेद।
सबका सम्मान • सबका अधिकार • सबका विकास।
अब राजनीति नहीं बदलेगी, अब जनता राजनीति बदलेगी!
आइए, जनकल्याण के इस अभियान का हिस्सा बनें
एकजुटता | सेवा | समृद्धि